Thursday 12 January 2012

आशियाना


आशियाना



आओ नया जहाँ बसाएँ, एक आशियाँ ऐसा बनाएँ...
सूरज की पहली किरण, आशाएं दिल में जगाये...
रात को चंदा मामा प्यारा, चांदनी हम पर बरसाए...
रिमझिम-रिमझिम वर्षा आये, उमंगों को मन में भर जाए...
भीगी-भीगी मृदा की खुशबू, रोम-रोम को फडकाये...
बागीचे में चिड़ियाँ प्यारी, चिं-चिं चिं-चिं करती जायें...
रंग-बिरंगे फूल जो आयें, जीवन खुशबू से महकाएँ...
शीतल-शीतल पवन के झोंके, देह को ठंडक पहुचाएं...
आओ नया जहाँ बसाएँ, एक आशियाना नया बनाएँ...
स्वप्नलोक हो ऐसा मानो, बेख़ौफ़ गगन में उड़ते जाएं...

:: PIYUSH >~~~~~~~~~~~~> PRIYAM ::

No comments:

Post a Comment